Total Pageviews

Monday 17 October 2011

2025 का प्रश्न - किस बहना का भाई है ?

 पुरुष- प्रश्न
कितने अपरचित ले गए
धनिया उखाड़ कर -
मैंने छुआ तो  मुझको 
बाहर भगा  दिया ?
सब्जी बनाई थी 
खुश्बू भी आ सके --
 ऐ बेमुरौवत
क्यों ठोकर लगा दिया |
     File:India sex ratio map.svg        
स्त्री -उत्तर 
किचेन  में  तुम्हारी,  
 तीन  पीढ़ी  से  --
क्या घर  की  कोई  बेटी,  
खाना  बनाई है ?
तेरी  न  कोई  फुफ्फी, 
बाबा-कलाई  सूनी --
तूने  भी अपने घर 
कब राखी मनाई  है ?
भूल जा रे लोलुप, 
धनिया नहीं मिलेगी -
पहले बता, 
किस बहना का बन्धु-भाई है ??

11 comments:

  1. इस प्रविष्टी की चर्चा कल बुधवार के चर्चा मंच पर भी की जा रही है!
    यदि किसी रचनाधर्मी की पोस्ट या उसके लिंक की चर्चा कहीं पर की जा रही होती है, तो उस पत्रिका के व्यवस्थापक का यह कर्तव्य होता है कि वो उसको इस बारे में सूचित कर दे। आपको यह सूचना केवल इसी उद्देश्य से दी जा रही है! अधिक से अधिक लोग आपके ब्लॉग पर पहुँचेंगे तो चर्चा मंच का भी प्रयास सफल होगा।

    ReplyDelete
  2. 'बेटी बचाओ'जैसा महत्वपूर्ण संदेश देने का निराला अंदाज...

    ReplyDelete
  3. विषय को नवीनता से प्रस्तुत किया है आपने...

    ReplyDelete
  4. Betiyan zaroori hain- aur kuchh nahin to swayam ko samajhne ke liye!

    ReplyDelete
  5. स्त्री पुरुष विषम अनुपात पर मार्मिक रचना प्रतीकों का खूबसूरत स्तेमाल लिए .

    ReplyDelete
  6. बहुत लाजवाब प्रस्तुति...वधाई

    ReplyDelete
  7. हाहहाहाहा, बढिया है। बहुत सुंदर

    ReplyDelete