पति-अनुनय को कह धता, कुपित होय तत्काल |
बरछी-बोल कटार-गम, दरक जाय मन-ढाल ||
पत्नी पग-पग पर परे, पति पर न पतियाय |
श्रीमन का मन मन्मथा, श्रीमति मति मटियाय ||
हार गले की फांस है, किया विरह-आहार |
हारहूर से तेज है, हार हूर अभिसार ||
हारहूर=मद्य आहार-विरह=रोटी के लाले
हारहूर से तेज है, हार हूर अभिसार ||
हारहूर=मद्य आहार-विरह=रोटी के लाले
चमकी चपला-चंचला , छींटा छेड़ छपाक |
तेज तड़ित तन तोड़ती, तददिन तमक तड़ाक |
मुमुक्षता मुँहबाय के, माया मोह मिटाय |
मृत्यु-लोक से जाय के, महबूबा चिल्लाय ||
मुमुक्षता=मुक्ति की अभिलाषा का भाव
पन-घट पर का घट-पना, परकाकर के खूब |
घरजाया - घोटक - घटक, डिंगल - डीतर डूब ||
घरजाया - घोटक - घटक, डिंगल - डीतर डूब ||
डिंगल=दूषित नीच अधम
डीतर=पीछा करने वाला
परका=चस्का लगा
घरजाया=घर का दास
घोटक= घोड़ा
घटक=बिचौलिया, विवाह सम्बन्ध निश्चित कराने वाला |